फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ यूथ फेस्टिवल संपन्न

Mon, 28 Oct 2013 05:43 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सतप्रिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में चल रहे तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन हरियाणवी नृत्य व कव्वाली की धूम रही। फेस्टिवल में जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत ने ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं, वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम रनअप रही। समापन विजेता प्रतिभागियों को पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

समारोह के प्रथम मंच पर हरियाणवी समूह नृत्य का आयोजन किया। हरियाणवी समूह नृत्य में आई सामण की रिमझिम फुहार, ननदी झूलूंगी ने जमकर तालियां बटौरी। सतप्रिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में चल रहे जोनल यूथ फेस्टिवल में जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत ने ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं, वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम रनअप रही। इंडियन क्लासिकल (वोकल) में यूटीडी की टीम प्रथम, जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत ने द्वितीय तथा राजकीय महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत, वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की टीम, गजल, गीत व भजन में राजकीय महिला महाविद्यालय, छोटूराम आर्य कॉलेज सोनीपत, यूटीडी की टीम, ग्रुप सांग (जनरल) में राजकीय महिला महाविद्यालय, छोटूराम आर्य कॉलेज सोनीपत, जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत, क्लासिकल डांस में जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत, हिंदू गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत, रंगोली में कन्या महाविद्यालय खरखौदा, वैश्य महिला महाविद्यालय की टीम, क्ले मॉडलिंग में लालनाथ हिंदू कॉलेज रोहतक की टीम, जीवीएम गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत की टीम, टीकाराम पीजी गर्ल्ज कॉलेज सोनीपत ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें