फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल में बिखरे कला के रंग

Sat, 26 Oct 2013 05:44 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गीत-संगीत की स्वर लहरियाें और नृत्य की थिरकन के बीच शुक्रवार से जोनल यूथ फेस्टिवल सतप्रिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शुरू हुआ। इस यूथ फेस्टिवल में 19 कॉलेज के एक हजार कलाकार शिरकत कर रहे हैं। तीन दिनों तक यहां विभिन्न कलाओं का जादू देखने को मिलेगा। शुक्रवार को यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ विधायक बीबी बतरा ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए छह स्टेट बनाए गए हैं, जहां कव्वाली, नाटक, नृत्य, श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता हुई। स्टेज नंबर एक पर क्लासिकल डांस और ग्रुप डांस हुए। स्टेज नंबर दो पर संस्कृत नाटक, स्टेज नंबर तीन पर संस्कृत श्लोकोच्चारण, स्टेज नंबर चार पर हिंदी और पंजाबी कविता पाठ, स्टेज नंबर पांच पर पेंटिंग और स्टेज नंबर छह पर इंडियन क्लासिकल संगीत का जादू चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें