रोहतक। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए जिले में आठ स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों पर सक्षम अधिकारी से स्वीकृति लेकर दुकानदार 1 से 3 नवंबर तक पटाखों की बिक्री कर सकते हैं। रोहतक, कलानौर और सांपला के लिए रोहतक के उपमंडलाधीश और महम के लिए महम उपमंडलाधीश पटाखों की बिक्री के लाइसेंस जारी कर सकते हैं। लाइसेंस लेकर रोहतक में पुराने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैदान, पुराना आईटीआई मैदान, सीआर पॉलीटेक्निक मैदान, जाट महाविद्यालय का मैदान और सोनीपत रोड स्थित छोटूराम स्टेडियम में पटाखों की बिक्री होगी। इसी प्रकार कलौनार में दशहरा मैदान, सांपला में स्टेडियम और महम में पुराने बस स्टैंड के पास नगर पार्क मैदान में पटाखों की बिक्री की जा सकती है।