फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास तोड़ता नहीं जोड़ता है : दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 16 Oct 2013 05:42 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में अभूतपूर्व विकास हुआ है और 10 नवंबर को गोहाना में होने वाली रैली का प्रदेश ही नहीं पूरे देश में संदेश जाएगा। सांसद गोहाना रोड स्थित कृष्णा फार्म हाउस में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

दीपेंद्र के आठ साल के सांसद के तौर पर कार्यकाल पूरा होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सांसद हुड्डा ने कहा कि विकास जोड़ता है, तोड़ता नहीं है। वे पूरे प्रदेश में जहां भी जाते हैं उन्हें वहीं समग्र और समान विकास के लिए प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं मिलती हैं। हुड्डा ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को 10 नवंबर को गोहाना में होने वाली रैली का न्यौता देते हुए कहा कि यह रैली प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करेगी। समारोह में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अलावा राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्तरा, रोहतक के विधायक बीबी बतरा, महम के विधायक आनंद सिंह दांगी, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, कार्यक्रम आयोजक मनमोहन गोयल और चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष जयदीप धनखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप नंबरदार, नगर निगम की मेयर रेणु डाबला, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राजनीतिक सचिव सूर्यदेव दहिया, पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल व संत कुमार और यशपाल पंवार सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें