फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी के छात्रों ने सीखी पुलिस की कार्यप्रणाली

Sun, 06 Oct 2013 05:41 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एलएलबी के छात्र रोहतक में पुलिस कार्यप्रणाली से रू-ब-रू हुए। एफआईआर से लेकर पुलिस कर्मियों के रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को कानूनी टिप्स बताए। बाद में छात्रों ने सुनारिया स्थित जिला कारागार पहुंचकर मेनवल देखा और कैदियों के काम करने का तरीका व उनकी दिनचर्या के बारे में पता किया।
विज्ञापन

शनिवार को सोनीपत स्थित जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एलएलबी के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल रोहतक पहुंचा। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने अर्बन एस्टेट थाना जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली को देखा। एफआईआर से लेकर पुलिसकर्मियों के व्यवहार से रू-ब-रू हुए। करीब दो घंटे प्रतिनिधिमंडल थाने में ही रहा। थाने के रिकार्ड, मालखाने और पुलिस शिकायतकर्ताओं से किस तरह पेश आते हैं, इस बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचा और आईजी अनिल राव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल को आईजी अनिल राव ने कानूनी टिप्स के एफएसएल के बारे में जानकारी दी कि घटना के बाद एफएसएल टीम कौन-कौन तथ्यों पर कार्य करती है। दोपहर बाद प्रतिनिधिमंडल जिला कारागार सुनिरया पहुंचा और जेल के मेनवल के बारे में पता किया। छात्रों ने कैदियों के रहन-सहन देखा और उनके कार्य करने के बारे में पता किया। रेंज पुलिस द्वारा प्रतिनिधिमंडल के लिए प्रशिक्षण के बारे में विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें