फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में दर्ज करवाएं विद्यार्थियों के नाम

Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मुनीश नागपाल ने निर्देश दिया है कि सभी शिक्षण संस्थान एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वे वीरवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पर विधानसभा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों के मुखियों की बैठक में बोल रहे थे। नागपाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग की जारी किए गए निर्देशों के अनुसार संबंधित बीएलओ मतदान केन्द्रों पर नए वोट बनवाने, मतदाता सूची से नाम कटवाने और विधानसभा क्षेत्र का स्थानांतरण करवाने आदि आवेदन ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में ही मतदाता सूची संबंधी आवेदन जमा करवाने के आदेश संबंधित मुखियों को दिए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें