फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने कुलपति कार्यालय घेरा

Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में छात्रों की समस्याओं पर वीरवार को इनसो ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इनसो के उपाध्यक्ष रामवीर बडाला के नेतृत्व में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं कुलपति कार्यालय पहुंचे और एमडीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधे घंटे बाद कुलसचिव डा. एसपी वत्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

रामवीर बडाला ने कहा कि एमडीयू रामभरोसे चल रही है। एमडीयू के सीएम सिटी में होने पर इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि नायसा कंपनी के कर्मचारियों और एमडीयू प्रशासन से छात्र परेशान हैं। रोजाना छात्र समस्याएं लेकर एमडीयू प्रशासन से मिलने आते है, लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमडीयू के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने कुलपति को गुमराह कर रखा है, जिसके कारण छात्रों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और छात्रों को दोषी ठहराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में रवि रेडू, सुमित फौगाट, अरविंद गोस्वामी, अदिति दलाल, मोहित खत्री, राहुल यादव, नरेंद्र, विक्रम, संदीप टांक, दीपक सांगवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें