रोहतक। पुलिस उपाधीक्षक करण गोयल ने सोमवार को पुलिस लाइन में होटल संचालकों के साथ बैठकर सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि बिना पहचान पत्र के होटल में कमरा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने होटल के पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने के लिए कहा है।
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि स्वागत कक्ष पर क्षेत्र के थाना, चौकी और पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर अंकित किया जाए, होटल में आने व जाने वाले हर व्यक्ति का समय ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज किए, बिना पहचान पत्र दिखाए किसी को भी कमरा न दिया जाए। उन्होंने होटलों में उच्च स्तरीय सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए।