फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर ठेके पर लूटपाट

Thu, 01 Aug 2013 05:35 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला थाना के अंतर्गत गांव पाकस्मां में सोमवार रात को तीन युवकों ने हथियारों के बल पर ठेके पर लूटपाट की। युवक ठेके के कारिंदे से करीब तीस हजार रुपये की नगदी लूट ले गए। लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर दुपहिया वाहन चालकाें की जांच की लेकिन उनके बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि लुटेरे आसपास गांव के हो सकते हैं। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है, जो संबंधित स्थानों पर छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव पाकस्मां स्थित देशी शराब के ठेके पर सोमवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पहुंचे। तीनों ने मुंह पर नकाब लगा रखा था। युवक ने ठेके के कारिंदे जगदीश से शराब का एक आधा मांगा। जब जगदीश शराब लेने के लिए अंदर गया तो युवक भी कुंडी खोलकर अंदर आ गए। जगदीश ने विरोध जताया तो युवकों ने हथियारों के बल पर जगदीश को बंधक बना लिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए करीब पच्चीस हजार रुपये की नगदी लूट ले गए। घटना के बाद जगदीश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और इस जांच की। जगदीश ने पुलिस को बताया कि तीनों युवकों ने मुंह पर नकाब लगा रखा था और स्थानीय भाषा बोल रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें