फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बोरियों के नीचे दबा मिला वृद्धा का शव

Fri, 12 Jul 2013 05:33 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
=रोहतक। शिवाजी कालोनी थाने के अंतर्गत अनाज मंडी में संदिग्ध हालात में गेहूं की बोरियों के नीचे दबने से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका रैनकपुरा की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला अनाज मंडी में क्या करने आई थी। पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रैनकपुरा निवासी भतेरी देवी बुधवार देर शाम को घर से बाजार के लिए गई थी लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजन रातभर उसकी तलाश में लगे रहे। वीरवार सुबह अनाज मंडी में कर्मचारियोें ने गेहूं की बोरियों का एक ढेर बिखरा हुआ देखा। जब कर्मचारियों ने बोरियों को रास्ते से हटाया तो उनके नीचे एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ देखा। सूचना पाकर शिवाजी कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि रैनकपुरा क्षेत्र से एक वृद्धा लापता है। पुलिस ने इस बारे में लापता वृद्धा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त भतेरी देवी के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भतेरी बुधवार शाम को घर से बाजार के लिए आई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें