फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी बदलूराम पंचतत्व में विलीन

Fri, 12 Jul 2013 05:33 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव खाचरौली निवासी आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे बदलूराम (97) का बुधवार को देर रात निधन हो गया। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्वतंत्रता सेनानी बदलूराम के पार्थिव शरीर को उनके भतीजे धर्मपाल ने मुखागिभन दी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम झज्जर प्रदीप डागर, डीएसपी सुखबीर सिंह, बीडीपीओ धर्मबीर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़ सहित कई लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसडीएम डागर ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के देश हित में उठाए गए कदमों को सदैव याद रखा जाएगा। रणबांकुरों और स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
स्वतंत्रता सेनानी बदलूराम का जन्म 1916 में हुआ था। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में भर्ती होकर अंग्रेजों के खिलाफ कई लड़ाइयों में भाग लिया। उन्होंने कई बार जेल भी काटी। देश की आजादी के बाद वे समाज हित में भी आगे रहे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें