फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार कला अध्यापकों ने कमर कसी

Fri, 12 Jul 2013 05:33 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अपनी मांगों को मनवाने के लिए अब बेरोजगार कला अध्यापकों ने कमर कस ली है। इसके लिए बेरोजगार कला अध्यापक 25 जुलाई को सीएम सिटी में धरना देंगे। इसी धरने की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने और धरने में ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारोें की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए वीरवार को बेरी में लाला रामस्वरूप पार्क में बेरोजगार कला अध्यापक समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप रानीला ने की। बैठक में रानीला के अलावा अमित दुजाना, संदीप, इंदू, राहुल, मोनिका, नीतू, मुकेश दहिया, माही सैनी, नीलम, आरती, अन्नु सनगवाल, सरिता, रविन्द्र ढराणा सहित समिति से जुडे़ अनेक सदस्यों ने भाग लिया। प्रदीप रानीला ने कहा कि मौजूदा समय में कला अध्यापकों के साथ हरियाणा सरकार घोर अन्याय कर रही है। यह बर्दाश्त के कतई काबिल नहीं है। उन्होंने हरियाणा सरकार को चेताया कि हरियाणा सरकार कला विषय को 12वीं कक्षा तक अनिवार्य करे और कला विषय के रिक्त पदों को तुरंत प्रभाव से भरे। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में केंद्रीय विद्यालयों और सीबीएसई स्कूलों में कला विषय को किसी ने किसी रूप में महत्व दिया गया है। हरियाणा सरकार ने सरकार और निजी विद्यालयों में इस विषय को करीब-करीब समाप्त ही कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें