फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरोध में सामूहिक मुंडन

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद समेत विभिन्न प्रशासनिक विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान नगर के अनेक लोगों ने रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता उमाकांत छक्कड़ ने नेतृत्व में सर मुंडवा कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उमाकांत छक्कड़ ने कहा कि शहर में नगर परिषद लूट-खसोट और बेईमानी का अड्डा बनी हुई है। परिषद में कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं होता। जमीन की एनओसी के नाम पर लोगों को बेवजह तंग किया जाता है और खुलेआम रिश्वत मांगी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी सारी जानकारी है लेकिन सब चुप्पी साधे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हर 13वें दिन इस प्रकार के मुंडन अलग-अलग वार्डों में करते हुए उन वार्डों की समस्याओं की पोल खोली जाएगी और नगर परिषद के अधिकारियों की शव यात्रा 29 जून को निकाली जाएगी। इस अवसर पर रेवाड़ी से आए आरटीआई कार्यकर्ता मनोज विश्वकर्मा ने लोगों को आरटीआई से जुड़ी अनेक जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रांतिकारी उमाकांत छक्कड़, गोबिंद शर्मा एडवोकेट, अनिल शर्मा गोद बलाहा व अजीत सैनी ने आजाद चौक में मुंडन करवाकर भ्रष्ट अधिकारियों के अंतिम संस्कार की घोषणा की। इस कार्यक्रम में पुरुषोतम आर्य, गजेंदर बोहरा, राकेश यादव, रोहित गुप्ता, विजय चौधरी, राजतिलक गुप्ता, जितेंदर भरद्वाज व आनंद जोशी भी उपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें