फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपेयर करते ही पेयजल आपूर्ति लाइन टूटी

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत से जूझ रहे चिरंजीव कालोनी वासियों को विभागीय लापरवाही का खामियाजा अभी कुछ दिन ओर भुगतना होगा। बार-बार टूटती पाइप लाइन को वीरवार को ही ठीक किया गया था। जैसे ही पेयजल आपूर्ति शुरू हुई, पाइप लाइन फिर से टूट गई। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम वीरवार को लाइन ठीक करने के लिए पहुंची। लाइन फिर से टूट जाने के चलते कालोनीवासियों को अब पानी के लिए थोड़ा ओर इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने इसी साल मार्च माह में करीब 1.30 करोड़ की लागत से बूस्टिंग स्टेशन बनवाया था। विभाग ने पानी की 10 इंची लाइन कालोनी की लाइन से जोड़ने में लापरवाही बरती। लाइन जोड़ते समय लाइन के आसपास जमा कचरा नहीं हटाया गया और यह लाइन मात्र एक फुट गहराई पर ही डाल दी गई। इसका नतीजा बार-बार लाइन टूटने के रूप में सामने आ रहा है। कालोनी वासियों की चेतावनी पर टूटी लाइन को वीरवार को टीक करवाया गया। इसके बाद जैसे ही लाइन में पानी खोला गया वह फिर टूट गई और पानी सड़क पर फैल गया। मार्च माह से अब तक यह लाइन 16 बार टूट चुकी है।
चिरंजीव कालोनी निवासी मदनलाल, पवन कुमार, मुन्नालाला, सुरेंद्र रोहिला, नीलम, गुड्डू, वेदपाल रामबली, शंकरलाल, राजकुमार ने बताया कि शिकायत करने पर किसी तरह विभाग जागा और लाइन ठीक की गई। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई लाइन फिर से टूट गई है।
विज्ञापन

उधर, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संजीव त्यागी ने बताया कि खराब लाइन को बदलवाया जाएगा। वैसे तो चिरंजीव कालोनी के अधिकतर घरों में पानी पहुंच रहा है। फिर भी कुछ घरों में दिक्कत है। उनके लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है। जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें