रोहतक। जिले की मंडियों में गेहूं के खरीद कार्य के साथ-साथ गेहूं का उठान कार्य भी तीव्रता से हो रहा है। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में अब तक 151178 टन गेहूं की आवक हो चुकी हैं, जो विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदी गई है।
जिले की नौ मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य चल रहा है। अब तक काहनौर अनाज मंडी में 5986 टन, कलानौर में 11967 टन, किलोई में 12803 टन, लाखनमाजरा में 19037 टन, मदीना में 5266 टन महम में 31449 टन, रोहतक मेें 40640 टन, सांपला में 12788 टन और सांघी अनाज मंडी में 11242 टन गेहूं की आवक हुई हैं। इस आवक में से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 24187 टन, हैफेड द्वारा 76153 टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 30841 टन तथा हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन द्वारा 19997 टन गेंहू की खरीद की गई है। मंडियों से गेहूं के उठान की प्रक्रिया जारी है और हैफेड द्वारा 55790 टन तथा हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 15020 टन, एफसीआई द्वारा 30841 टन गेहूं का उठान किया गया है।