फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक श्योराण ने पंचायत में माफी मांगी

Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा के बाबा सीतानाथ मंदिर में फायरिंग करने वाले निलंबित डीएसपी अशोक श्योराण ने रविवार को पंचायत के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। भरी पंचायत में उन्होंने मंदिर के लिए 51 हजार रुपये दान देने की घोषणा भी की। मालूम हो कि अशोक श्योराण ने खेड़ी बूरा गांव के सीतानाथ मंदिर में शुक्रवार की रात गोलियां दागी थीं। मंदिर के बाबा ने उनसे शिकायत की थी कि कुछ ग्रामीण उनसे मारपीट करते हैं। श्योराण की मंदिर के बाबा के प्रति विशेष श्रद्धा रही है।
विज्ञापन

इस घटना के विरोध में शनिवार को भी गांव के मंदिर में एक पंचायत हुई थी। पंचायत ने पुलिस प्रशासन से अशोक श्योराण के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग रखी थी। पंचायत की मांग के बाद सदर पुलिस ने श्योराण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। रविवार को इस मसले को लेकर गांव खेड़ी बूरा में फिर पंचायत बुलाई गई। पंचायत की भनक लगने पर अशोक श्योराण भी मौके पर जा पहुंचे। पंचायत के दौरान श्योराण व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक तर्क वितर्क हुए।
बाद में अशोक श्योराण ने अपने किए पर पंचायत के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद पंचायत ने श्योराण को माफ करने का निर्णय लिया। श्योराण ने पंचायत के सामने यह भी कहा कि वे भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करेंगे। उन्होंने मंदिर के लिए 51 हजार रुपये दान करने का ऐलान किया। बाद में पंचायत में तय किया गया कि श्योराण के खिलाफ जो शिकायत थाने में दर्ज है, उसे वापस ले लिया जाएगा। पंचायत में सूरजभान, करण सिंह, सूरजमल, सुंदर, लीलू, वीरेंद्र सिंह, सोमवीर, बलबीर, रमेश, मोतीलाल, अजमेर, ढिल्लू, राजेश, अभेराम, जिले सिंह, संजय सहित कई प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


एफआईआर रद्द नहीं होगी : एसएचओ
चरखी दादरी सदर थाना प्रभारी देशराज ने इस बारे में बताया कि उन्हें शनिवार को जो शिकायत मिली थी उसके आधार पर अशोक श्योराण व छह अन्य युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार को हुई पंचायत के बारें में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही पुलिस प्रशासन की तरफ से पंचायत में किसी को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए अपने स्तर पर गहनता से जांच कर रही है। एक बार दर्ज एफआईआर खत्म नहीं होती।

निलंबित हैं अशोक श्योराण
तीन वर्ष पूर्व अशोक श्योराण को पानीपत में एक ज्वेलर से वसूली करने के मामले में डीएसपी पद से निलंबित कर दिया गया था। एक अन्य मामले में एनकाउंटर के दौरान श्योराण ने अपनी सर्विस रिवाल्वर को गुम हो जाने की बात कही थी। इसके कुछ समय बाद उसी रिवाल्वर से दिल्ली में एसीपी राजबीर की हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें