फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागू हो स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट : मान

Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। किसानों के हितों को देखते हुए सरकार स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करे या फिर हुड्डा कमेटी की घोषणा के अनुसार किसानों को फायदा पहुंचाए। यह बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश मान ने मंगलवार को नई अनाज मंडी का दौरा करने के बाद किसानों की समस्याएं सुनते हुए कही।
विज्ञापन

मान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गेहूं और सरसों की आवक के दिनों में किसानों को अनेक प्रकार की समस्याएं मंडियों में झेलनी पड़ रही हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए हमारी यूनियन ने प्रदेश भर की मंडियों के दौरे शुरू किए हैं। मंगलवार को भिवानी में दौरे के दौरान किसानों की बिजली, पानी, बोनस, समर्थन मूल्य और अनाज उठान सहित अनेक समस्याएं हमारे सामने आई। किसानों के हितों को देखते हुए सरकार स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करें या फिर हुड्डा कमेटी की घोषणा के अनुसार किसानों को फायदा पहुंचाया जाए।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने एक माह में समर्थन मूल्य बढ़ाने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस मामले पर कोई गौर नहीं किया गया है। इसलिए हमारी मांग हैं कि किसानों को जल्द से जल्द समर्थन मूल्य 2100 रुपये दिया जाए तथा किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मेवा सिंह आर्य, उपप्रधान महावीर सिंह, ब्लॉक प्रधान सूरज सिंह, जिला सचिव भूप सिंह दलाल, कुुलदीप सिंह फौगाट, हवासिंह बामल, जॉन प्रधान आजाद सिंह, हवासिंह बड़दू, सिंहराम खरकड़ी, अशोक कुमार अमीरवास, कटार सिंह सांगवान, सुरेंद्र ठेकेदार, दाना नंबरदार सहित अनेक भाकियू के पदाधिकारी दौरे में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें