नारनौल। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत लेकर कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं का जिले के आला अधिकारी समाधान सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। वे सोमवार को अपने निवास पर लोगों की समस्या सुन रहे थे।
इस अवसर पर लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष पेयजल, बिजली सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने, गांवों में विकास कार्य करवाने, अवैध कब्जे हटवाने समेत अनेक समस्याएं रखी। मंत्री ने अफसरों से इसका तत्काल निदान करने को कहा। इस अवसर पर नारनौल विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष यादवेंद्र यादव, रमेश कुमार, पुरुषोत्तम, रवि कुमार, संजय जांगडा, ओपी कलवाडी, ओपी राता, बलबीर सिंह राजपुरा, कृष्ण ठेकेदार, रमेश पुल्यानी, रोहताश यादव, डा. रतनलाल, डा. सतीश कुमार, चौ. रामनारायण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।