फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी किसान रहे हड़ताल पर

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गन्ने के भाव को लेकर कड़ाके की ठंड में भी किसानों के तेवर गरम हैं। तीसरे दिन भी किसान शूगर मिल के बाहर धरने पर बैठे रहे। किसानों ने कहा कि सरकार ने अभी तक बातचीत के लिए न्यौता नहीं भेजा है और न ही वे इसकी पहल करेंगे। जब तक सरकार किसानों की मांग नहीं मानते तब तक उनका धरना जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि 2008 में गन्ने के रेटों में सिफारिश करने में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल रहे है। तीन दिन से शूगर मिल में पिराई का काम न होने की वजह से रोजाना करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। साथ ही मिल में गन्ना का बंद होने के कारण बिजली उत्पादन भी ठप हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के महासचिव के नेतृत्व में किसान शूगर मिल भाली आनंदपुर के बाहर बैठे रहे। इसी तरह महम शूगर मिल के बाहर भी भाकियू, किसान सभा के सदस्यों ने कामकाज ठप रखा। महासचिव बलवान सिंह ने कहा कि किसानों की मांग ठीक है। गन्ने का रेट 354 रुपये प्रति क्विंटल बनता है। शूगर मिलों में कामकाज ठप होने के कारण मिल को प्रतिदिन करीब 15 लाख रुपये की चपत लग रही है। शूगर मिल में प्रतिदिन करीब 34 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई होती है। इससे करीब नौ लाख रुपये बिजली का उत्पादन हो रहा था। गन्ने की पहुंच न होने के कारण बिजली उत्पादन भी ठप हो गया है। किसानों ने कहा कि सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कैनाल विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनते वक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अभी प्रदेश सरकार पंजाब के मुकाबले गन्ने का अधिक भाव दे रही है। धरने को रघवीर सिंह खत्री, बलवान सिंह, फूल सिंह श्योकंद, होशियार सिंह नैन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें