फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप पंचायतें हैं समाज का आइना : दलाल

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इनेलो प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष संजय दलाल ने कहा कि खाप पंचायतें समाज का अहम अंग हैं। जिन इलाकों में खाप पंचायतों का प्रभाव है, वहां अपराध ही कम नहीं होते, बल्कि महिलाओं पर भी अत्याचार न के बराबर हैं। दलाल अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इनेलो नेता दलाल ने कहा कि पिछले दिनों इलेक्ट्रानिक मीडिया व कुछ लोगों द्वारा खाप पंचायतों को एक विलेन के रूप में पेश करने की कोशिश की गई, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि देश की उच्च न्यायालय ने खाप पंचायतों को अपना पक्ष रखने का जो मौका दिया है, वह स्वागत योग्य है। इससे खाप पंचायतें अपना पक्ष रखकर पैदा हो रहे भ्रम को दूर करने का मौका मिलेगा और देश के सामाजिक ढांचे को मजबूती भी मिलेगी। दलाल ने कहा कि असामाजिक तत्व देश के कानून का नाजायज फायदा उठा सकते हैं, लेकिन खाप पंचायतों की नजरों से उनके जुर्म बच नहीं सकते और खाप पंचायतें सामाजिक मर्यादाओं में रहकर उनकी गलत नीतियों को उजागर ही नहीं करती, बल्कि उन पर अंकुश लगाने का काम भी करती है।
दलाल ने कहा कि रोहतक अपना घर कांड की संचालिका जगवंती सांगवान भी खाप पंचायतों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहीं थी और बाद में अपना घर कांड का घिनौना चेहरा सामने आया। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें किसी जाति विशेष का हिस्सा नहीं है, बल्कि 36 बिरादरी के लोगों को इक्ट्ठा करके बनाई जाती है और समाज को बुराईयों से दूर रहने के लिए जागरूकता पैदा करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि खाप पंचायतों के अधिकारों को छीनने के बजाए मजबूत करना जरूरी है। इस अवसर पर दलाल के साथ बिजेंद्र राठी, राकेश राठी, संदीप दलाल, कुलदीप राठी, मंजीत परनाला, सोनू राठी, अनिल पासवान, सुनील छिल्लर, संजू डाबला, धर्मेंद्र कौशिक, रवि शर्मा, जगदीप कौशिक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: 1- पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो नेता संजय दलाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें