फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी इंटर्नशिप के विरोध मेें धरना शुरू

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एसएफआई के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जेबीटी इंटर्नशिप के विरोध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने जोरदार नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्र-छात्राएं नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पहुंचे। वहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शिक्षा बोर्ड में घुसने से रोका लेकिन छात्र जबदस्ती अंदर घुस गए और बोर्ड में नारेबाजी करते अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज ने कहा कि 180 कार्य दिवस टीचिंग प्रेक्टिस के आदेश को प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग तुरंत वापस ले। इससे छात्र शिक्षकों के लिए एक वर्ष की अवधि बढ़ती है और 20 हजार नियमित शिक्षकों की नियुक्ति रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर तो शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का दावा करती है वहीं, जेबीटी छात्रों से नि:शुल्क इंटर्नशिप करवाकर उनका शोषण कर रही है।
विज्ञापन

राज्य सचिव मनोज ने कहा कि सरकार द्वारा जेबीटी कोर्स की अवधि के बीच में इंटर्नशिप को शामिल करना असंवैधानिक है। शिक्षा विभाग शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कदम उठा रहा है जिससे शिक्षा का स्तर नीचे चला गया है। सरकार के इस रवैये के खिलाफ जेबीटी के छात्रों में व्याप्त रोष है। एसएफआई नेताओं ने तुरंत इंटर्नशिप को रद करने और जेबीटी की अवधि 3 साल से घटाकर 2 साल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को सुमित, पुनीत, क्रांति, सुमन, नीरू, मोनिका, बसंता, गौरव आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें