फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विभाग में शिवरत्न सुशील का माडल प्रथम

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में रसायन विभाग में शिवरत्न और सुशील का माडल प्रथम रहा। प्रदर्शनी में 140 छात्र-छात्राओं ने 70 मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का उद्घाटन राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य डा. केएस यादव ने किया। प्रदर्शनी में रसायन, भौतिक, कंप्यूटर, वनस्पति, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान और भूगोल विभागों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में रसायन विभाग में शिवरत्न और सुशील प्रथम व प्रियंका व रेणू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भौतिकी में मनोज, सतीश प्रथम व सत्यप्रकाश व संदीप द्वितीय और बेन जांगड़ा व विष्णु सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कंप्यूटर विज्ञान में योगेंद्र कप्तान प्रथम, प्रवेश आदित्य द्वितीय व नीलम और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान में राजन और अनुराग ने प्रथम, पूजा व मीनाक्षी ने द्वितीय व सोनिका और सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वनस्पति विज्ञान में अंजु और राजन प्रथम, प्रियंका एवं प्रियंका द्वितीय और पंकज एवं चतुर्भुज तृतीय रहे। मनोविज्ञान में अमित वर्मा व जसबीर प्रथम, जय कमल एवं विनोद द्वितीय व आशा और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भूगोल में धीरज व दिनेश कौशिक प्रथम, दीपक एवं सुमीत द्वितीय और संदीप एवं सत्येंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डा. केएस यादव ने पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें