रोहतक। जिले में अलग-अलग स्थानों से दो विवाहिताओं को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी सुसरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मोरखेड़ी निवासी ज्योति पुत्री राजपाल ने सांपला थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी दिल्ली निवासी नीरज पुत्र दयानंद के साथ 10 दिसंबर 2010 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसके सुसराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। जब उसके मायके वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसके पति नीरज ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर उसके पति नीरज, सुसर दयानंद, सास बाला देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं रामगोपाल कालोनी निवासी मोनिका ने अपने पति सोनीपत निवासी सलेंद्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। मोनिका का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसके सुसराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।