रोहतक। महर्षि दयानंद विवि के खेल स्टेडियम में शुक्रवार से दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ तैराकी खेल में अर्जुन अवार्डी एमएस राणा ने किया।
खेल स्टेडियम में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी के संदीप ने महेंद्रगढ़ के विक्रम को हराया। वहीं जाट कालेज के जोगिंद्र ने राजकीय कालेज किशननगर के नवीन को हराया। लोहारू के जयवीर ने कनीना के रविंद्र को, तोशाम के कुलदीप ने दुजाना के मनजीत को, गुडगंाव के नरेंद्र ने गोहाना के विकास को, पलवल के राकेश ने नारनौल के गजेंद्र को हराया। 48 से 51 किलोभार वर्ग में रोहतक के अमित ने रवि को, रोहतक के रोहित ने फरीदाबाद के प्रीतम को, रोहतक के अजय ने गोहाना के प्रदीप को, भिवानी के परमजीत ने बहादुरगढ़ के अजय को, सोनीपत के संदीप ने भिवानी के विकास को, गुडगांव के पंकज ने फरीदाबाद के राहुल को हराया। 60 से 63.5 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय कालेज महम के नरेश ने डी राजकीय कालेज गुडगांव के संजीत को, राजकीय कालेज पीजी गुडगांव के राजकुमार ने राजकीय कालेज नारनौल के विकास को, नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक के विष्णु ने डीसी कालेज गोहाना के परमवीर को हराया।