फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने लगाया नयासा कार्यालय को ताला

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नयासा की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर वीरवार को इनसो कार्यकर्त्ताओं ने नयासा कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियाें ने कहा कि नयासा की लापरवाही के कारण हजारों छात्रों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नयासा को छात्रों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। करीब दो घ्ंाटे बाद परीक्षा नियंत्रक ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और ताला खुलवाया।
विज्ञापन

वीरवार को इनसो के जिला प्रधान प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में काफी संख्या में सदस्य व छात्र-छात्राएं नयासा कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और नयासा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही व कमीशनखोरी के कारण ही छात्रों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने विधि विभाग में पंच वर्षीय कोर्स में बीए की डिग्री बहाल करने का भी आश्वासन दिया था परन्तु अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदीप देशवाल ने कहा कि यदि जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रशासनिक भवन व कुलपति कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा। करीब दो घंटे बाद परीक्षा नियंत्रक डा. बीएस सिंधु मौके पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और ताला खुलवाया। प्रदर्शनकारियों में रवि रेढू, प्रदेश सचिव सुमित फौगाट, उपाध्यक्ष रामबीर बडाला, आदित्य, हितेश, रजनीश, सौरभ, अंकित, शाहिद, शाबिर, धर्मजीत, मनोज, कमलजीत, हितेश, गौरव कन्हेली, चिन्टू शर्मा, अमित कबूलपूरिया, सतीश नान्दल, सुमित नान्दल, राहुल समेत सैंकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें