फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी स्टूडेंट्स फोरम ने किया प्रदर्शन

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। मांगों को लेकर जेबीटी स्टूडेंट्स फोरम ने शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय जेबीटी में इंर्टनशिप को लागू कर रोजगार छीनना चाहती है और छात्रों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को जेबीटी स्टूडेंट्स फोरम के सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। एसएफआई के जिला सचिव सुमित ने नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में नए-नए बदलावों के नाम पर शिक्षा ढांचे को बरबाद करना चाहती है। अव्यवहारिक और शिक्षा विरोधी बदलावों की वजह से इसकी कीमत छात्रों व आम जनता को चुकानी पड़ रही है। जेबीटी कोर्स की अवधि को बीच कोर्स में बढ़ाकर सरासर गलत है। अगर सरकार ने इंटर्नशिप को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। छात्र अध्यापकों की मांग है कि इस नीति को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर नमीत, मनोज, लक्ष्मी, रितू, मीनाक्षी, सुशीला, रोहित, प्रवीण, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें