बहादुरगढ़। गांव बालौर में शहीद शेरसिंह यादव की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समारोह में इनेलो हलकाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने शहीद शेरसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इनेलो हलकाध्यक्ष कर्मबीर राठी ने कहा कि देश की रक्षा और हमारी आजादी के लिए शहीद होने वाले वीर सैनिकों की वजह से ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सैनिकों की देश की रक्षा के प्रति संकल्प और देश पर मर मिटने की भावना हमारे लिए प्रेरणादायी है। 1962 में भारत-चीन युद्ध भारतीय सैनिकों ने जिस प्रकार अपनी आखिरी सांस तक चीनी सेना के साथ मुकाबला किया वह एक दुनिया के सामने मिसाल है। इस अवसर पर उपस्थित दलजीत दलाल, पार्षद राजेश तंवर, कुक्कू पहलवान, धर्र्म सिंह, राज सिंह व राव दलीप सिंह सहित अनेकों ग्रामीणों ने शहीद शेर सिंह को श्रद्धांजलि दी।