रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में चल रही सेना की खुली भर्ती में पानीपत के अभ्यार्थी रात को ही स्टेडियम में पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह चार बजे तक करीब डेढ़ हजार से अधिक अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई थी। करीब एक हजार अभ्यार्थी शारीरिक प्रक्रिया से गुजरे। इनमें से 206 अभ्यर्थी पास हुए। कुछ उम्मीदवारों के पास दवाइयां और फर्जी मोहर भी मिली। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।
शनिवार रात को ही छोटूराम स्टेडियम के बाहर पानीपत जिले के अभ्यार्थी जुटने शुरू हो गए थे। भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल बी पटनायक ने बताया कि सुबह 1531 अभ्यार्थियों के फार्म जमा हुए। कद कम होने के चलते करीब 467 उम्मीदवार प्रारंभिक दौर में ही बाहर हो गए। 1064 अभ्यार्थी शारीरिक प्रक्रिया से गुजरे। बेरोजगार युवकों की फौज इतनी है कि स्टेडियम के बाहर हुजूम उमड़ा पड़ा है। सोमवार को रोहतक जिले की भर्ती होगी। भर्ती अधिकारियों ने स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर रखे है। साथ ही स्टेडियम के चारों तरफ काटेदार तारें लगाई गई हैं। 206 अभ्यार्थी शारीरिक प्रक्रिया में पास हो पाए थे।