फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण चौधरी ने दादरी में की जनसभाएं

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने कहा है कि चरखी दादरी शहर में 74 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और पेयजल आपूर्ति की लाइनें बिछाने का काम चल रहा है। वे वीरवार को प्रेमनगर, झज्जर घाटी, सिंघान पाना और एमसी कालोनी में स्व. सुरेंद्र सिंह स्मृति रैली के लिए जनसभाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने लोगों से 17 नवंबर को तोशाम रैली में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाहर से आए नेताओं ने भिवानी जिले के भोले-भाले लोगों के केवल वोट बटोरने का काम किया। जिले के विकास या सामाजिक उत्थान से बाहरी नेताओं को कोई सरोकार नहीं है। यहां तक कि चुनाव जीतने के बाद वे जनता का धन्यवाद भी करने नहीं आए। सांसद श्रुति चौधरी ने अपने पिता और दादा नेताओं की राह पर चलते हुए जनसेवा को ही राजनीति का मुख्य उद्देश्य बनाया। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर प्रो. छतर सिंह चौहान, राट्रीय दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य सत्यवान धनखड़, पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सिंह, दयानंद एडवोकेट, सत्यवान सांगवान, दिलबाग निमड़ी, सत्यवान धनखड़, योगेंद्र मकड़ाना, कृष्ण फौगाट, गंगाराम बिरोहड़िया, रामकुमार रिटोलिया, बलजीत फौगाट, सुरेश बसई, राजेश चहल, पं. सतबीर शर्मा दूधवा, रमेश ठेकेदार, रविंद्र सांगवान, रणबीर फौगाट, पार्षद श्रीभगवान, मनोज स्वामी, मनोज वर्मा, सतबीर फौगाट, हरिराम खुडानिया, सहजराम नंबरदार, जोरावर सिंह, अधीक्षक अभियंता वीएस डागर, धर्मबीर दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें