फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ओलंपिक में नारनौल छाया

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। 26वें हरियाणा ओलंपिक खेलों में नारनौल के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने अभिभावकों में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ियों के नारनौल पहुंचने पर बुधवार को डीसी कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह और उपायुक्त डा.साकेत कुमार ने उन्हें पदक पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति युवाओं के लिए कल्याण के मार्ग खोलती है। नई खेल नीति से प्रभावित होकर ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। युवाओं के लिए खेलों में स्वर्णिम भविष्य छुपा है। उपायुक्त डा. साकेत कुमार ने भी युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला कराटे वुशू संघ के प्रधान लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि 26वें हरियाणा राज्य ओलंपिक खेल गत 8 से 10 नवंबर तक पंचकूला में आयोजित किए गए थे। इन खेलों में नारनौल के खिलाड़ी वीरेंद्र शर्मा ने वुशू तावलू वेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। कप्तान सिंह ने 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। कराटे में 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में सोनू कुमारी ने रजत पदक और संगीता यादव नेे 71 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत कर जिले एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कराटे वुशू संघ के सचिव प्रदीप यादव, कराटे कोच कृष्ण कुमार, अनिल चौधरी, सरपंच नरसिंह लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें