फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाणी कोलाना की टीम बनी क्रिकेट विजेता

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव माजरा में युवा क्लब एवं ग्रामीणों की ओर से आयोजित छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बीती शाम समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान माजरा की टीम और ढाणी कोलाना के आरआर क्लब के बीच हुआ। इसमें ढाणी कोलाना की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 24 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी जयसूर्या को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ढाणी कोलाना की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में आठ विकेट खोकर 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माजरा की टीम निर्धारित ओवरोेें में आठ विकेट खोकर 60 रन ही बना पाई। आरआर क्लब ढाणी कोलाना की टीम ने मैच 20 रनों से जीतकर विजेता ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। विजेता टीम के जयसूर्या को उसके हरफनमौला खेल के कारण प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और फाइनल मैच का मैन ऑफ दी मैच भी चुना गया। मुख्य अतिथि युवा उद्योगपति आकाश सोमाणी ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों का दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खेल को हमेशा ही खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी कृष्ण यादव मनेठी, जयपाल माजरा, राजबीर ठेकेदार, प्रदीप यादव, राजेश यादव, जीतू, सरजीत, मुकेश, करण सिंह, महेश कुमार, सुंदर, संदीप ढाणी कोलाना, जयसूर्या, निहाल सिंह, अनिल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें