फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता, बबीता को डीएसपी बनाएं सरकार: विधायक

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इनेलो के विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने कनाडा में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर लौटी गीता और बबीता बलाली को बधाई दी। विधायक छिल्लर ने महिला कुश्ती पहलवान गीता और बबीता की जीत पर खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलाली बहनों ने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। इसके लिए उनके पिता महावीर सिंह बधाई के पात्र हैं। विधायक ने कहा कि ओलंपिक में पहली भारतीय महिला पहलवान के रूप में खेलने का गौरव भी गीता बलाली को हासिल है। उन्होंने सरकार से बलाली बहनों को डीएसपी पद पर नियुक्त करने की मांग की है।
इसके अलावा इनेलो हलका प्रधान राजबीर सांगवान, मा. रिसाल सिंह धनासरी, कर्नल होशियार सिंह, ऋ षिपाल उमरवास, होशियार सिंह कादमा, सत्येंद्र दातौली, नरेश सरपंच गोपालवास, रामकुमार, छतरसिंह जीएम, समुंदर कोच, कप्तान बृजमोहन, दिनेश शास्त्री चिड़िया, राजबीर बलाली, धर्मबीर बडराई, सूबेदार सुमेर सिंह, सुशील कलाली, महेश शर्मा, धूपसिंह आदमपुर, रणसिंह मंदौली, फूल सिंह कलियाणा, पाल सरपंच, विक्रम लांबा आदि ने भी बलाली बहनों की जीत पर खुशी प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें