फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संदिग्ध परिस्थितियों में दलित छात्रा लापता

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर थाने के गांव जिंदरान से बारहवीं की दलित छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने शक जाहिर किया है कि गांव का ही एक स्वर्ण जाति का युवक छात्रा को लेकर गया है। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव जिंदरान निवासी बारहवीं की एक दलित छात्रा वीरवार को गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने गई थी। छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने जब स्कूल पहुंचकर पूछा तो पता चला कि छात्रा वीरवार को स्कूल ही नहीं आई। परिजनों ने कई स्थानों पर पूछताछ की। इसी दौरान परिजनों को पता चला कि गांव का ही शमशेर छात्रा को लेकर गया है। जानकारी मिलते ही परिजन कलानौर थाने मेें पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग का मान रही है। पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें