फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 95 प्रतिशत गेहूं की कटाई पूरी, अब फसल मंडी पहुंचाने की तैयारी

Sun, 28 Apr 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05... सांपला ।
विज्ञापन
सांपला। किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई लगभग पूरी कर ली है। जो बची हुई है उसकी दिन रात कटाई में लगे हुए हैं।अब मंडी में भी आवक कम होने लगी है। कृषि विभाग ने खरीफ की फसलों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने को लेकर भी कृषि वैज्ञानिकों व आला अधिकारियों ने बैठक कर विचार विमर्श किया है। कृषि विभाग की तरफ से किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाले बीज अभी नहीं मिलेंगे। चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। बताया गया गेहूं सरसों कटाई के बाद विभाग की तरफ से हरी खाद के लिए सब्सिडी पर जंतर दिया जाता था। इसके अलावा मूंग की खेती के लिए भी किसानों को सब्सिडी दी जाती थी। ये दोनों भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में बहुत कारगर साबित होती है। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. करमचंद ने बताया कि गेहूं की करीब 95 प्रतिशत कटाई हो चुकी है। जिन किसानों के खेत खाली हो चुके हैं वह भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए हरी खाद व मूंग की बिजाई कर सकते हैं। यह कम खर्च और कम समय में तैयार होने वाली फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें