27सीटीके38...श्रीलाल नाथ हिंदू महाविधालय में आयोजित एड ऑन कोर्स वैदिक गणित समारोह में मौजूद विद
रोहतक। श्रीलाल नाथ हिंदू महाविधालय में करियर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एड-ऑन कोर्स वैदिक गणित का समापन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कोर्स का संचालन डॉ. सन्नी कपूर एवं मंजू के दिशा-निर्देशन में हुआ। प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने कहा कि वैदिक गणित को सीखने के साथ-साथ इसका नियमित रूप से अभ्यास करने से ही आप लाभान्वित होंगे। इसी के साथ विद्यार्थियों को फोटो वाले मग वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. संदीप कुमार, सोनम, मधु विज मुख्य रूप से मौजूद रही। संवाद