फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, चंडीगढ़ व हिसार की 95 बस सेवा रही प्रभावित

विज्ञापन
95 bus services of Delhi, Chandigarh and Hisar affected - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
किसानों के दिल्ली कूच की वजह से शुक्रवार को रोहतक डिपो की दिल्ली, चंडीगढ़ व हिसार की बस सेवा प्रभावित रही। इन रूटों की 95 बस सेवा प्रभावित रही, जिनमें से चंडीगढ़ की 20, दिल्ली की 25 और हिसार की 50 बस सेवा हैं। इस वजह से लोगों को गंतव्य तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया। रोहतक डिपो ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हिसार की बस सेवा बंद रखी। इन रूटों की बसों को शार्ट रूट (नजदीक) तक चलाया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ जाने वाली 20 बसें सिर्फ पानीपत तक चलीं। दिल्ली की 25 बसें बहादुरगढ़ गई। वहीं, हिसार जाने वाली 50 बसें महम तक ही आवागमन कर सकीं। बस स्टैंड इंचार्ज धर्मबीर ने बताया कि किसान आंदोलन की वजह से डिपो की करीब 95 बस सेवा प्रभावित हुई। दिल्ली की बस बहादुरगढ़, चंडीगढ़ की पानीपत और हिसार की महम तक चलाई हैं।
विज्ञापन

रूट पर नजर रखने के लिए चेकिंग टीम की लगाई ड्यूटी
रोहतक। दिल्ली कूच कर रहे किसानों की वजह से डिपो अधिकारियों ने चेकिंग टीम को अलग-अलग रूटों पर निगरानी में लगाया। बसों का संचालन सुचारु रखने के लिए टीम को रूट के हालात की सूचना लगातार देने के आदेश दिए गए। वहीं डिपो के चालक-परिचालक को महाप्रबंधक जोगेंद्रर रावल ने आदेश दिया कि यदि रास्ते में कहीं रूट पर जाम के हालात का अंदेशा हो तो तुरंत बस को नजदीकी बस स्टैंड या पुलिस थाने पर सुरक्षित खड़ा कर दें ताकि अप्रिय हालात होने पर राजकीय संपत्ति को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें