104 नए कोरोना संक्रमितों के साथ शुक्रवार को तीन और मरीजों ने पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना की दूसरी पीक में संक्रमण दर बढ़कर 5.42 फीसदी हो गया है और रिकवरी रेट 90.43 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में 9469 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10470 हो गई है। विभाग के अनुसार फिलहाल 879 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 57 मरीज पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 822 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। विभाग अब तक 191947 कोरोना के सैंपलों की जांच करवा चुका है। विभाग ने केवलगंज की 55 साल की महिला, शक्ति नगर में 68 साल की महिला व ग्रीन रोड पर 73 साल के व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
सीएमओ कार्यालय का डॉक्टर, पुलिसकर्मी मिले संक्रमित
जिले में सीएमओ कार्यालय के डॉक्टर के अलावा एक अन्य डॉक्टर, पुलिस कर्मचारी, शिक्षक-विद्यार्थी, बुजुर्ग, बिजनेसमैन, गृहिणी, बच्चा, दुकानदार, किसान, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, पीजीआई स्टाफ, बुक विक्रेता, पूर्व सैनिक, मार्केटिंग स्टाफ, वकील, हाईकोर्ट का स्टाफ, आईसीसीआई बैंक का स्टाफ कोरोना संक्रमण का शिकार मिले हैं।