फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के देहांत पर कौन क्या बोला....

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल कहते थे, जीवन में हार-जीत चलती रही है, कभी निराश नहीं होना चाहिए
विज्ञापन

: मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को राजनीति में खड़ा किया, कभी भुला नहीं पाऊंगा: ग्रोवर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके पिता तुल्य थे। जब भी रोहतक आए, कहते थे हार से कभी निराश और जीत से ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। क्योंकि जीवन में हार-जीत चलती रहती हैं। जीवन में उनको कभी भुला नहीं पाऊंगा।
बाक्स
महान व्यक्तित्व के धनी थे अटल
रोहतक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कई बार आए। उन्हें करीब से जानने का मौका मिला। वे महान व्यक्तित्व के धनी थे। हर जात-पात, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे। उनको न केवल भाजपा अपना नेता मानती थी, बल्कि विपक्ष भी उनके कायल थे। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने वाजपेयी को यूएनओ में देश की प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन

अशोक खुराना, निवर्तमान पार्षद भाजपा
...
चाहे आज अटल नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन सदा मिलता रहेगा। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन कार्यकर्ता सदा अपने साथ महसूस करेंगे।
पंडित लोकेश, प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दल हिंदुस्तान
बाक्स
पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हर वर्ग की चिंता रखते थे। खासकर व्यापारी वर्ग के हितों को आगे रखते थे। उनके निधन से व्यापारी वर्ग में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार
बाक्स
शब्दों के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती। केवल महसूस की जा सकती है। किला रोड के व्यापारियों को उनके देहांत पर गहरा दुख है।
दीपक पुनियानी, कपड़ा व्यापारी किला रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें