फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की चेयरमैन के घर के सामने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा हटाने की हुडा ने की कोशिश तो आयोग ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आयोग की चेयरमैन के घर के सामने ग्रीन बेल्ट पर
विज्ञापन

कब्जा हटाने की हुडा ने की कोशिश तो आयोग ने भेजा नोटिस
- ग्रीन बेल्ट पर सिर्फ छायादार वृक्ष ही लगाए जा सकते हैं, नोटिस भेज अवैध गतिविधि का समर्थन करता दिख रहा आयोग

कुशाग्र मिश्रा
रोहतक।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन के सेक्टर-4 एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन घर के सामने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर घास और सजावटी पौधे लगा दिए गए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने जब अभियान के तहत ग्रीन बेल्ट से कब्जा हटाने कोशिश की तो हुडा को महिला आयोग ने शुक्रवार को नोटिस भेज दिया। जबकि घास, फूल एवं सजावटी पौधे सिर्फ पार्क में लगाए जा सकते हैं, ग्रीन बेल्ट का मकसद पर्यावरण संरक्षण है और यहां पर छायादार वृक्ष लगाए जाने का नियम है। यह नोटिस भेजकर महिला आयोग एक अवैध गतिविधि की समर्थन करता दिखा रहा है।
मामला 16 मई का है। हुडा ने सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाया। टीम राज्य महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन के निर्माणाधीन आवास के पास पहुंची। उनके आवास के मार्ग पर जितने भी मकान हैं, सभी ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर सब्जी, फूल एवं अन्य सजावटी पौधे लगा रखे हैं। हुडा अधिकारियों और उद्यान विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। ठीक दो दिन बाद शुक्रवार को महिला आयोग से हुडा को नोटिस भेजा गया। नोटिस में कहा गया है कि हुडा ने अनाधिकृत कार्रवाई की है और इस कार्रवाई से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। यहां पर लगाए गए बहुमूल्य और सजावटी पौधों को हटा दिया गया, जिन्हें क्षेत्र की महिलाओं ने कई वर्षों की मेहनत से लगाया था, जो सुंदरीकरण के साथ ही प्रदूषण मुक्त वातावरण को बढ़ावा दे रहीं हैं। इसके साथ ही नोटिस में हुडा अधिकारियों पर आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई के दौरान महिलाओं से अभद्रता की भी गई है, जो उचित नहीं।
विज्ञापन


- नोटिस को लेकर हुडा अधिकारियों ने साधी चुप्पी, आयोग की चेयरमैन बोलीं, शिकायत पर दिया नोटिस
नोटिस मिलने के मामले में हुडा अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है, जबकि महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिमा सुमन ने नोटिस भेजने जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायत पर नोटिस भेजा गया है। महिलाओं का पेड़-पौधों से भावनात्मक लगाव होता है। हुडा अधिकारियों से सोमवार को उनके कार्यालय में मुलाकात की जाएगी। इसका मकसद मसले का हल निकालना है।
विज्ञापन


‘सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ग्रीन बेल्ट में छायादार वृक्ष ही लग सकते हैं’
हॉर्टीकल्चर विभाग के एक्सईन महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर सिर्फ छायादार वृक्ष ही लगाए जा सकते हैं, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण होता है। सुप्रीम कोर्ट का यही आदेश है। फूल, घास, सजावटी पौधों सिर्फ पार्कों में ही लगाए जा सकते हैं, ग्रीन बेल्ट पर नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें