फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के झगड़े में नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के झगड़े में नौ घायल
विज्ञापन

भिवानी
गांव मानहेरू में गोबर डालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। शुरूआत में तूं-तूं मैं-मैं से हुई। बाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक पक्ष के सात और दूसरे के दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने झगड़े के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

एक पक्ष के नरेश ने बताया कि उनके परिवार की एक महिला प्लाट में गोबर डालने गई, तभी दूसरे पक्ष ने महिला के साथ हाथापाई की और मारपीट की। झगड़े के बाद उनके पक्ष के लोग एक-एक करके मौके पर पहुुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने सबको पीटा। दूसरे पक्ष के युद्धवीर ने बताया कि गली विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने उन पर हमला किया, इसमें उन्हें चोट लगी। ये झगड़ा शामलात जमीन पर गोबर डालने को लेकर हुआ। झगड़े के बाद एक पक्ष के नरेश, संतोष, ओमप्रकाश, हरिराम, पिंकी, प्रिया व रमेश जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती हुए। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युद्धवीर और नेपाल भर्ती हो गए। सदर थाने के एएसआई और जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए हैं। तसदीक रपट लिखकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी, अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें