फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककिकि

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख लूट का मामला निकला झूठा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पिछले दिनों दिल्ली रोड पर तीन युवकों पर चाकू से वारकर उनसे तीन लाख रुपये लूटने का मामला झूठा निकला है। रंजिश के चलते हमले की बात सामने आई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपियों पहचान कर छह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गांव फिदेड़ी निवासी अमित उर्फ मुंशी, माढैया निवासी रामबीर उर्फ मामा, नरेंद्र और ढाकिया निवासी नरेश उर्फ मोटा व राहुल व कमालपुर निवासी साहिल शामिल हैं। वारदात में प्रयोग की गई बाइकें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों व मंजीत के बीच करीब डेढ़ माह पूर्व झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के कारण उस पर हमला किया गया था। पकड़े आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें