फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीीी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलायी जाएगी दवा कैप्टन मनोज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 24 अगस्त को 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत किया जाएगा। एडीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को जिला टास्क फोर्स कमेटी की एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेषज्ञ की देखरेख में सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चे पढ़ने, खेलने और खाने में रुचि नहीं लेता। इससे उनका शरीर कमजोर हो जाता है और खून की कमी भी हो जाती है।
उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को जिला के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के बच्चों को गोली खिलाना सुनिश्चित करें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विस्तृत कार्य योजना बनाएं और समय पर सभी स्कूलों में गोलियां पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. भवंर सिंह ने बताया कि जो बच्चे किन्हीं कारणों से 24 अगस्त को गोली लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 28 अगस्त को गोली खिलाई जाएगी। यह अभियान 23 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों से आग्रह किया है कि वे 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली अवश्य खिलवाएं ताकि बच्चों को स्वस्थ बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों की आंत में कृमि होती है। दवा खाने के उपरांत जी मचलना, दस्त होना या फिर थकान लगना हो सकता है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि यह दवा खाना खाने के बाद ही लेनी है। खाली पेट कोई भी बच्चा गोली का सेवन ना करे। उप सिविल सर्जन डा. कमल मेहरा ने स्वाइन फ्लू और डेंगू के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें