फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावेज के जरिए बैंक से हड़पे 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली दस्तावेज के जरिए बैंक से हड़पे 90 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की मछरौली शाखा से तीन व्यक्तियों ने जाली दस्ताजेज के जरिए 90 हजार रुपये हड़प लिए। 12 साल पुराने मामले में पुलिस ने गुरुवार देर शाम बैंक मैनेजर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा मछरौली के ब्रांच मैनेजर प्रमोद मल्होत्रा ने बिलासपुर पुलिस को बताया कि मार्च 2005 में भवानीपुर निवासी सुखदेव सिंह, चंगनौली निवासी प्रवीन कुमार तथा नंबरदार आशा राम ने ग्रामीण बैंक से 90 हजार रुपये का लोन लिया था। इस दौरान आरोपियों ने बैंक से लिया गया लोन वापस नहीं किया। जब आरोपियों ने लोन की एक भी किस्त जमा नहीं की तो उन्होंने आरोपियों के दस्तावेज चेक कराए तो वह जाली मिले। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें