फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य सृजन स्पर्धा में बही काव्य धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
काव्य सृजन प्रतियोगिता में बही काव्य धारा
विज्ञापन

भिवानी।
सांस्कृतिक मंच की ओर से कवि राजेश चेतन के जन्मदिन पर काव्य रचना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मन को छू लेने वाली प्रस्तुतियां दीं। आशु कविता में साक्षी प्रथम, कुणाल द्वितीय, प्रांशु तृतीय स्थान पर रहे। प्रोत्साहन पुरस्कार कोमल व रिया ने प्राप्त किया।
मंगलवार को विद्या नगर स्थित सांस्कृतिक सदन में छात्रों की काव्य रचना प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। टीमों में कक्षा नौंवी से लेकर बारहवीं के एक-एक छात्र शामिल थे। काव्य सर्जना प्रतियोगिता में भिवानी पब्लिक स्कूल की साक्षी शर्मा ने प्रथम, वैश्य मॉडल स्कूल की शिवानी ने द्वितीय, बाल भवन पब्लिक स्कूल के कुणाल ने तृतीय वहीं सान्या और अनुष्का ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की रचनाओं को खूब मिली दाद
एक छात्र की प्रस्तुति ‘वेदों से जो सीख न पाए वही वेदना से सीखा है और जिंदगी में सबसे अच्छा दोस्त कोई और नहीं सिर्फ किताब हैं...’ पर खूब तालियां बजीं। कक्षा 11वीं की प्राची ने ‘किताबों से नाता जोड़ा है, ज्ञान पाकर चलना सीखा है.... ’, टीआईटी स्कूल की हेमलता ने ‘जिंदगी में सबसे अच्छा दोस्त कोई और नहीं किताब हैं...’ इसमें हमारी जिंदगी का सारा हिसाब है.... कविता सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश ग्रोवर ने भी कविता पेश की। उनकी प्रस्तुति ‘अपने दुख में रोने वाले मुस्कराना सीख ले, दूसरों के दर्द में आंसु बहाना सीख ले’ कविता सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और प्रमाण-पत्र भी बांटे। कार्यक्रम में जज की भूमिका शायर बिजेंद्र गाफिल, पुरुषोत्तम पुष्प व डॉ. नीलम चराया ने निभाई। मंच संचालन अध्यापिका अनीता नाथ ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरडी शास्त्री, शिवनारायण शास्त्री,बुद्धदेव आर्य, डॉ. संजय अत्री, रणविजय, जगतनारायण, चंद्रमोहन सूई, सुधीर शर्मा, कमल गुप्ता व विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें