फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में दरियापुर बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में दरियापुर ने बड़दू मुगल को हराया
विज्ञापन

लोहारू ।
सिंघानी गांव में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में अंतिम दिन मंगलवार को कबड्डी के फाइनल में दरियापुर की टीम विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दरियापुर गांव की टीम ने 41 अंक अर्जित किए वही उप विजेता रही बड़दू मुगल की टीम निर्धारित समय समाप्त होने तक 25 अंक ही जुटा पाई। अंतिम दौर में दरियापुर की कबड्डी टीम को 16 अंकों से विजेता घोषित किया गया। इसी प्रकार वॉलीबाल के फाइनल मुकाबलों में गोकुलपुरा की टीम ने गिगनाऊ की टीम को शिकस्त देकर फाइनल विजेता का खिताब अपने नाम किया है। सिंघानी के सरंपच सुरेंद्र राठी ने बताया कि 5 हजार मीटर दौड़ में सिंघानी के लंख्मीचंद ने पहला, राजकुमार ने दूसरा तथा योगेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 1600 मीटर दौड़ में हरप्रीत ने पहला तथा विनोद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि 400 मीटर रिले दौड़ में सिंघानी की टीम के खिलाड़ी लख्मीचंद, दिनेश, सुलतान तथा ललीत ने प्रहला सथान तथा गोकलपुरा टीम के रवि, सुमित, रविंद्र तथा नविन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में गोकुलपुरा के नवीन ने पहला तथा सिंघानी गांव के हरप्रित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बुजुर्ग दौड़ में गिगनाऊ गांव के सुमेर सिंह ने प्रहला तथा सिंघानी के जगत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसडीएम राजेश कुमूार ने कहा कि सही मायने में सच्चा खिलाड़ी वही है जो खेल को खेल भावना से खेले। समारोह के अध्यक्ष गांव के संरपच सुरेंद्र राठी ने कहा कि विजेता खिलाड़ी को कभी भी अपनी जीत पर घमंड नही करना चाहिए। समारोह में विजेता खिलाड़ियों और सिंघानी गांव के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगाराम श्योराण, शीशराम मेचू, खरखड़ी के सरंपच सुभाष, लच्छीराम, युवामंडल प्रधान राधेश्याम, महावीर प्रसाद, मांगेराम, मास्टर मदनलाल, बलबीर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें