फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को बाधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चे धागे से बांधी प्यार की अटूट डोर
विज्ञापन

बहनों और भाइयों ने एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने का लिया वचन
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज की बसों में रही मारामारी
बाजारों में छाई रौनक, जमकर हुई खरीददारी
फोटो नंबर आठ से 13
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिलेभर में सोमवार को रक्षाबंधन त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह सवा ग्यारह बजे जैसे ही भद्रा समाप्त हुआ बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर जीवनभर हर सुख-दुख में शामिल होने का एक-दूसरे को वचन दिया। बाजारों में बहनों को गिफ्ट देने के लिए दिनभर जमकर खरीददारी हुई। पंडितों के मुताबिक श्रावण शुक्ला पूर्णिमा को मकर राशि का चंद्र संचार होने से भद्रा भूमि लोक में विचरण किया। शास्त्रों में भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना जाता है। इसलिए सोमवार सुबह सवा ग्यारह बजे बाद भद्रा काल समाप्त होने के बाद रक्षा बंधन त्यौहार की शुरूआत हुई।
ससुराल से मायके पहुंची बहनें
महिलाएं सुबह से ही अपनी ससुराल से चल कर मायके पहुंचनी शुरू हो गई थी। भाई भी सुबह-सवेरे ही तैयार होकर अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए उनकी राह देख रहे थे। बहनों का अपने भाइयों के घर पहुंच कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का सिलसिला दोपहर दो बजे तक चंद्रग्रहण के सूतक शुरू होने तक चलता रहा।
विज्ञापन

बाजारों में रही रौनक
रक्षाबंधन के चलते बाजार दो दिनों से सजे हुए हैं। मिठाइयों की दुकान व राखियों की दुकान पर लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। इनके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। शहर के महावीर चौक से आजाद चौक तक के बाजार में सुबह से शाम तक लोगों का जमावड़ा रहा। रक्षाबंधन के पर्व पर कई जगह मेलों का आयोजन भी किया गया। रक्षाबंधन के त्यौहार व श्रावण मास का आखिरी दिन होने के कारण मंदिरों में भी भक्तों की काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

मेटल और सामान्य राखियों की रही डिमांड
राखियां बेचने वाले दुकानदार तरुण कुमार, योगेश, प्रवीण आदि ने बताया कि बाजार में हर तरह की राखियां हैं तो ग्राहक भी हर तरह के हैं। इस बार महिलाओं ने मेटल की राखियां व सामान्य डोरियों में अपनी उत्सुकता दिखाई है। क्योंकि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले राखियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वैसे तो बाजार में नग की राखी, मेटल, कैडवरी, रुद्राक्ष व धागा सहित अनेक राखियां उपलब्ध है, लेकिन इनके अतिरिक्त यहां सस्ते धागे से बनी राखी भी उपलब्ध है। इन डोरियों को महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें