फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट नहीं देने पर तानी नकली रिवाल्वर, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरेट नहीं देने पर तानी नकली रिवाल्वर, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सिगरेट मांगने पर नहीं देने के कारण एक युवक ने नकली रिवाल्वर तानकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। घटना रात 11 बजे की है, जब दुकानदार अपनी दुकान का शटर बंद कर रहा था। युवक शराब के नशे में था। दुकानदार ने इस शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने में प्रवासी दुकानदार खाजा आलम परचून की दुुकान चलाता है, उसी दुुकान में अंदर उसके बच्चे भी रहते हैं। रात लगभग 11 बजे वह दुकान का शटर बंद कर रहा था। एक युवक ने खाजा आलम से सिगरेट मांगी तो उसने नहीं होने की बात कही। युवक ने इतने कहते ही नकली रिवाल्वर दुकानदार पर तान दी। दुकानदार पूरी तरह डर गया था। जैसे-तैसे उसने साहस दिखाया और उस रिवाल्वर को उससे छीन लिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद उसका दूसरा साथी दुकानदार के पास रिवाल्वर मांगने आया और उसने नकली रिवाल्वर होने की बात कही। दुकानदार ने इसकी सूचना सीआईए स्टाफ को दी। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने नकली रिवाल्वर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वर्जन:
अभी मामला दर्ज नहीं किया। अभी इस मामले की पूरी जांच चल रही है, जांच होने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें