पापड़ और अचार बनाने का प्रशिक्षण 24 से
रोहतक। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बेरोजगार महिलाओं और पुरुषों को पापड़, अचार और मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पुराने डीआरडीए कार्यालय स्थित संस्थान के निदेशक धर्मपाल बुद्धिराजा ने बताया कि 24 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं। इसमें 50 प्रतिशत सीटें गांवों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए आरक्षित हैं। 30 फीसदी सीटें अन्य लोगों के लिए रखी गईं हैं। इसके लिए 22 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।