अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आल इंडिया कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के समर्थन में होलसेल क्लाथ मार्केट 8 तथा 9 जुलाई को बंद रहेगी। यह फैसला होलसेल क्लाथ मार्केट एसोसिएशन की शुक्रवार देर शाम हुई बैठक में लिया गया।
होलसेल क्लाथ मार्केट एसोसिएशन के प्रधान रमेश रायल ने कहा कि आल इंडिया कपड़ा एसोसिएशन की ओर से बंद का निर्णय लिया गया है। जिसमें रोहतक में हरियाणा की सबसे बड़ी क्लाथ मार्केट ने भी हड़ताल का एलान किया है। शुक्रवार देर शाम होलसेल क्लाथ मार्केट एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें फैसला लिया गया कि होलसेल क्लाथ मार्केट को 8-9 जुलाई को बंद रखेंगे। कपड़ा व्यापारी जीएसटी का विरोध नहीं कर रहे। जीएसटी का सरलीकरण कर टैक्स की दर कम की जानी चाहिए।
जीएसटी लागू होने से पहले 28 व 29 जुलाई को भी क्लाथ मार्केट को बंद किया गया था। राजगुरु मार्केट सहित अन्य मार्केट के कपड़ा व्यापारियों ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए सहयोग का एलान किया था। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि कपड़े को लेकर देश भर में विरोध हो रहा है। जीएसटी में कपड़े को लेकर विरोध शुरू से किया जा रहा है। केंद्र सरकार को कपड़े पर लगा जीएसटी वापस लेना चाहिए। जीएसटी का सरलीकरण किया जाना चाहिए। टैक्स की दर कम की जाएं। जिससे आम आदमी टैक्स अदा करने करे। टैक्स की दर अधिक होने पर टैक्स चोरी होने की संभावना अधिक रहती है।