संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा का शनिवार को शहर के कांग्रेस भवन, आंबेडकर चौक व आईटीआई मैदान पर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई।
जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा का नेतृत्व हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
सांसद जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से पुराना आईटीआई मैदान में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 90 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान 120 चश्मे वितरित किए गए। 279 लोग शिविर में जांच के लिए पहुंचे।
इसमें विधायक भारत भूषण बतरा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने केक काटकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा का जन्मदिन मनाया। आमजन के लिए भंडारा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त्त हैफेड चौक पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर लड्डू बांटकर उनकी लंबी आयु की कामना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सुरेंद्र पवार ने बताया कि पहले रक्तदान किया, फिर लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रेम नगर सुधार समिति प्रधान राजबीर सिवाच, जसबीर हुड्डा, महाबीर अहलावत, जयभगवान जांगड़ा व अन्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शादीलाल बतरा, रोहतक विधायक एवं कांग्रेस के मजबूत स्तंभ बबी बतरा व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रोहतक कुलदीप केडी उपस्थित रहे। इस दौरान चंद्रसेन, पंकज सचदेवा, हरभजन खेड़ा, एडवोकेट सुरेंद्र व अन्य उपस्थित रहे।